आई.ए.एस. प्रशिक्षुओं का उ.प्र. राज्य महिला आयोग में भ्रमण
 

लखनऊः 05  मई, 2022

उ.प्र. प्रशासन एवं प्रबन्धन अकादमी, लखनऊ द्वारा वर्ष 2020 बैच के प्रशिक्षु आई.ए.एस. अधिकारियों का डीब्रीफिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग के सभागार कक्ष में किया गया, जिसके क्रम में उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ के महानिदेशक श्री एल. वेंकटेश्वर लू का प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ आयोग में पूर्वाह्न 11ः00 बजे आगमन हुआ। प्रशिक्षु अधिकारियों को आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती अर्चना गहरवार व विधि अधिकारी सुश्री मीता पाण्डेय द्वारा आयोग की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी तत्पश्चात् उनके द्वारा की गयी जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया।
मा. अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम द्वारा प्रदेश में मिशन शक्ति 4.0 के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वाबलम्बन के तहत चलाई जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी गयी तथा नारी स्वाबलम्बन के तहत प्रदेश में संचालित स्वयं सहायता समूह द्वारा महिलाओं को रोजगार दिये जाने की जानकारी दी गयी। स्वयं सहायता समूह से महिलायें घरेलू काम के साथ-साथ समाज में अपना स्थान बनाने में सफल रही हैं। मा. अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वाबलम्बन के क्षेत्र में भविष्य में सराहनीय कार्य किये जाने तथा आम जनमानस के हितों को ध्यान में रखते हुये कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी गयी।
कार्यक्रम में 16 प्रशिक्षु अधिकारी क्रमशः जय देव सी. एस., नूपुर गोयल, अजय जैन, प्रत्यूष पाण्डेय, निधि बंसल, नेहाबन्धु, परिक्षित खटाना, राम्या आर., सुथान अब्दुल्ला, सुमित राजेश महाजन, ओजस्वी राज, विशाल कुमार, अभिनव गोपाल, नवनीत सेहारा, पवन कुमार मीना, अजय कुमार गौतम एवं आयोग की वित्त एवं लेखाधिकारी सुश्री स्वाती वर्मा भी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने