‘‘मिशन शक्ति 4.0‘‘ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह की अध्यक्षता में महिलाओं से सम्बन्धित ‘‘महिला जनसुनवाई‘‘ कार्यक्रम का आयोजन


लखनऊः 05  मई, 2022
‘‘मिशन शक्ति 4.0‘‘ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा. उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, गाजियाबाद में महिलाओं से सम्बन्धित ‘‘महिला जनसुनवाई‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कुल 51 प्रकरण प्राप्त हुये। मा. उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों/प्रभारी अधिकारियों से मिशन शक्ति फेज-4.0, कल्याणकारी योजनाओं एवं जागरूकता शिविर के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान मा. उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा जनसुनवाई के दौरान पीड़िताओं द्वारा प्रस्तुत प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। तत्पश्चात्  मा. उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह द्वारा गाजियाबाद के डासना जेल का औचक निरीक्षण किया गया।
मा. उपाध्यक्ष, श्रीमती सुषमा सिंह ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिलाओं व विधवा पेंशन इत्यादि एवं महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तार से समीक्षा की। कार्यक्रम में जनपद गाजियाबाद के जिला प्रोबेशन अधिकारी के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने