भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई


जौनपुर। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यसमिति की बैठक डाक बंगला में संपन्न हुआ बैठक अध्यक्षता जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा दिव्यांशु सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम में तेजी लाने के लिए सभी लोगों को कहा तथा बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा के नए प्रभारी सुधाकर उपाध्याय उपस्थित थे सुधाकर उपाध्याय ने जिला पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति विश्व की सबसे बड़ी सकती है तथा युवाओ को अपने परिश्रम के बल पर एक नई मुकाम हासिल करना चाहिए। हर युवा को राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला महामंत्री सुनील तिवारी उपस्थित थे सुनील तिवारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता ऊर्जावान है और हर एक कार्यकर्ता को सदैव संगठन द्वारा दिए गए मार्ग पर चलना है। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री ऋषिकेश श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष अजय यादव कोषाध्यक्ष श्रावण सिंह जिला मंत्री दैविक कौशिक विजय कश्यप मीडिया प्रभारी कपिल सिंह दीपांशु उपाध्याय कार्यालय प्रभारी सुलभ श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष आयुष अस्थान शिवम राय आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने