जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जंयती समारोह मनाई गई
 
जौनपुर । समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 297 वीं जंयती समारोह मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहां अहिल्याबाई एक स्त्री होकर भी उन्होंने न केवल नारी जाति के उत्थान के लिए कार्य किया अपूर्ति समस्त पीड़ित मानवता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया वह एक उज्जवल चरित्र वाली पतिव्रता नारी ममतामई मां तथा उदार विचारों वाली महिला थीं। अहिल्याबाई होल्कर सेवा सरलता सादगी मातृभूमि की सच्ची सेविका थी इंदौर घराने की महारानी बनने के बाद भी अभिमान उन्हें छू तक नहीं पाया अहिल्याबाई का जन्म 1735 में महाराष्ट्र की ग्राम पाथडरी में हुआ था। उनके पिता मनकोजी सिंधिया एक सामान किसान थे सादगी और धर्म निष्ठा से जीवन जीने वाले मनकोजी की अहिल्याबाई एकमात्र संतान थी अहिल्याबाई एक बुद्धिमान तीक्षण सोच और स्वस्फूर्त शासक के तौर पर याद किया जाता है हर दिन वह अपनी प्रजा से बात करतीं थीं। उनकी समस्या सुनती थी उनके कालखंड में रानी अहिल्याबाई ने ऐसे कई काम किए कि लोग आज भी उनका नाम लेते हैं अपने साम्राज्य को उन्होंने समृद्ध बनाया उन्होंने सरकारी पैसा बेहद बुद्धिमानी से कई किले विश्राम गृह, कुएं और सड़कें बनवाने पर खर्च किया उन्होंने बहुत से मंदिर का निर्माण किया। कई मंदिरों का जीर्णोद्धार किया अहिल्याबाई होल्कर ने सदैव आत्मा का जीवन दिया आलिया बाई होल्कर आज शरीर रूप से हमारे बीच नहीं हैं किंतु सद्विचारों एवं आत्मा के रूप में हमारे बीच सदैव अमर रहेंगीं। समारोह में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल,प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम,रामधारी पाल,राजदेव पाल,श्रवण जयसवाल,हिरालाल विश्कर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, सुभाष पाल आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने