मत्स्य मंत्री ने मत्स्य विभाग में आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा
दिनांक 05 मई, 2022
मत्स्य मंत्री ने मत्स्य विभाग में आगामी 100 दिनों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की। मत्स्य मंत्री डॉ0 संजय कुमार निषाद ने 100 दिनों में पूर्ण किये जाने वाले लक्ष्य की समीक्षा वीडियो कान्फेसिंग के माध्यम से की। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभाग के मण्डलीय एवं जनपदीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि रिवर रैंचिग के माध्यम से कुल 5 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं के संचय की प्रगति समीक्षा करते हुए दिनांक 06.05.2022 को कानपुर नगर में अटल घाट पर होने वाले रिवर रैंचिग कार्यक्रम में एन0बी0एफ0जी0आर0 के वैज्ञानिको को आमंत्रित करें तथा अन्य 11 जनपदो को समय से निर्धारित समय में मत्स्य अंगुलिका संचय के लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी मण्डलीय जनपदीय अधिकारियों को व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए रिवर रैंचिग कार्य सम्पादित कराये तथा रैंचिग के समय मा0 जनप्रतिनिधियों द्वारा तथा जनपद के प्रभारी मंत्री को भी बुलाये जाने के निर्देश दिए।
डॉ0 निषाद ने मत्स्य बीज वितरण की धीमी प्रगति हेतु जनपद-आजमगढ़, मऊ, बलिया, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, श्रावस्ती बस्ती, अमेठी, महराजगंज के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए वितरण के लक्ष्य को निर्धारित समय में पूर्ण करते हुए सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिये तथा भविष्य में साप्ताहिक रूप से प्रगति विवरण लोड किये जाने हेतु सभी जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए मण्डलीय अधिकारियों को इसके अनुश्रवण के भी निर्देश दिये। तालाबो के जल एवं मृदा परीक्षण/विश्लेषण की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने मण्डलीय अधिकारियों को सचेत करते हुए निर्देश दिये कि विभागीय प्रयोगशालाओं में जलमृदा के नमूनो का सही रूप से विश्लेषण करते हुए निर्धारित लक्ष्य समय से पूर्ण करें। इस हेतु सभी मण्डलीय अधिकारी अपने मण्डल प्रयोगशाला को अधिक से अधिक प्रभावी बनाये। इस हेतु मण्डलीय अधिकारी को किसी प्रकार की विसंगति होने पर उत्तरदायी होगें। इस सम्बन्ध में मण्डलीय अधिकारियों को मण्डलीय प्रयोगशाला में गुणवत्ता परक परीक्षण करने के निर्देश दिये गये ताकि मत्स्य पालको को रिपोर्ट के आधार पर निवेश करने पर उन्हें उत्पादन प्राप्त करने हेतु लागत में कमी आये।
मत्स्य मंत्री ने नवीन अतिरिक्त जलक्षेत्र के आच्छादन कार्यक्रम के अन्तर्गत अधिक से अधिक नये तालाबो के निमार्ण कराये जाने के निर्देश दिये। समस्त मण्डलीय अधिकारी अपने जनपदीय अधिकारी का नियमित अनुश्रवण करते हुए निर्धारित 100 दिनो के लक्ष्यो को समय सीमा अन्तर्गत पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
मत्स्य मंत्री ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध रूप से निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्यो के पूर्ति सुनिश्चित किये जाने तथा प्रदेश के मत्स्य उत्पादन/उत्पादक में वृद्धि हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु निर्देश दिये।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने