मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के चौंधी गांव निवासी मनोज तिवारी की तहरीर के मुताबिक उनकी फर्म प्राइमरी स्कूलों में डेक्स-बेंच व सामानों की आपूर्ति करती है। फरवरी 2020 में तत्कालीन ग्राम प्रधान कमलेश सिंह उर्फ सोनू के कहने पर उनकी फर्म ने प्राथमिक विद्यालय बघनरी में एक लाख 68 हजार 50 रुपये मूल्य के डेक्स-बेंच व ग्रीन बोर्ड की सप्लाई की थी। तकादा करने पर कमलेश सिंह उर्फ सोनू हमेशा टालमटोल करते रहे। एक वर्ष से अधिक बीत गए। इसी दौरान उनका कार्यकाल भी समाप्त हो गया। मनोज ने छानबीन की तो पता चला कि कमलेश कुमार सिंह सोनू ने अपने कार्यकाल के दौरान ही श्रेया इंटर प्राइजेज व एमएके इंटर प्राइजेज के नाम से भुगतान लेकर धन खुद हड़प लिया है। एतराज किए जाने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। मनोज की तहरीर पर थाना पुलिस ने पूर्व प्रधान के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।

मनबढ़ों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, मंगलसूत्र छीना

जागरण संवाददाता, बरईपार (जौनपुर): मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय पुरानी बाजार में मनबढ़ों ने घर में घुसकर मायके आई महिला की पिटाई कर मंगलसूत्र छीन लिया। प्रतिरोध किए जाने पर ननद व मां की भी पिटाई की। राजमणि शर्मा की तहरीर के मुताबिक उनकी विवाहिता पुत्री प्रीति शर्मा दो दिन पूर्व मायके गई हुई है। रविवार की सुबह करीब आठ बजे वह और उनके पुत्र दयाशंकर शर्मा समीप की बाजार में गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। इसी का फायदा उठाकर कुछ मनबढ़ दीवार फांदकर घर में घुस गए। प्रीति का मंगलसूत्र छीन लिया। प्रतिरोध करने पर पिटाई करने लगे। बचाने का प्रयास कर रही ननद व मां को भी पीट दिया। कोतवाल अवनीश राय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने