न्यूज रणजीत जीनगर
दौसा:- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बाँदीकुई ( दौसा ) के रोवर स्काउट्स द्वारा श्री रामनवमी पर्व की शोभायात्रा में अमूल्य सेवा प्रदान की गई |
रोवर स्काउट लीडर राकेश कुमार मेहरा निहालपुरा ने बताया कि श्री रामनवमी पर्व की शोभायात्रा में पुलिस प्रशासन का यातायात व्यवस्था व कानून व्यवस्था में बाँदीकुई स्काउट रोवर्स ने भरपूर सहयोग प्रदान किया |
इस सेवाकार्य के तदोपरोरांत सी.ओ गाइड इंदु तंवर, स्थानीय संघ सचिव गोवर्धन लाल गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, थानाधिकारी, एसडीएम बाँदीकुई एंव आयोजन कमेटी की ओर से स्थानीय संघ के स्काउट्स की इस सेवा के लिए विशेष रूप से भुरी - भूरी प्रशंसा की है |
इस दौरान राकेश कुमार मेहरा ( रोवर स्काउट लीडर ), योगेश कुमार गोठवाल ( सीनियर रोवरमेट ), नितेश मीणा ( रोवरमेट ), निपुण रोवर
अमन बैरवा, सौरभ नागर, दिनेश रैगर, हिमांशु सैनी और भूपेन्द्र सिंह गुर्जर आदि रोवर स्काउट उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने