जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के लक्ष्मीबाई महिला छात्रावास में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। पृथ्वी दिवस की थीम हमारा गृह पृथ्वी का संरक्षण एवं पर्यावरण को रखकर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसी बीच शिक्षकों के ट्रांजिट हॉस्टल में पौधरोपण का कार्यक्रम किया गया है, जिसमे आम व नीम सरीखे पौधे लगाए गए। स्वागत कार्यक्रम सचिव डाक्टर पूजा सक्सेना ने किया। निर्णायक मंडल में डाक्टर मुक्ता राजे, डाक्टर जया शुक्ला, डाक्टर अनीता सिंह, डाक्टर प्रियंका रहीं। छात्राओं की हौसला अफजाई मिशन शक्ति की डाक्टर जाह्नवी श्रीवास्तव ने किया। प्राची, तनु पांडेय, सरोजिनी, निधि, अनुष्का, पूजा, सोनाली, नंदनी, अनन्या, अनामिका आदि छात्राओं ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने