संवाददाता  अम्बेडकर नगर

अंबेडकरनगर जिले शारदा सहायक नहर में नाबालिग युवक का शव 48 घंटे बाद भी बरामद नहीं हो सका।वहीं प्रशासन पूरी तरीके से अपना हाथ खड़ा कर लिया। शव की खोजबीन के लिए बुधवार को ही गोताखोर आए थे लेकिन सफलता नहीं मिलने पर वापस चले गए थे। तब से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं स्थानीय प्रशासन भी इस मामले से कोसों दूर नजर आ रही है। घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला अधिकारियों तक होने के बाद भी तबसे गोताखोर न ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर नजर आ रहा है। परिजन व ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नहर के अंदर गहरे पानी में 2 दिन से शव की खोजबीन शारदा सहायक नहर में कर रहे हैं। लेकिन शव का कोई पता नहीं चल रहा है। जिस तरीके से स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन के द्वारा निरंकुशता दिखाई जा रही है। इससे परिजन समेत आसपास के ग्रामीणों में काफी रोष देखा जा रहा है। वही नहर विभाग की भी लापरवाही सामने आई है। जिसके द्वारा अभी तक नहर के पानी को बंद नहीं किया गया है। दिन प्रतिदिन नहर में पानी का रफ्तार बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। जबकि नहर विभाग के कर्मचारियों को भी इस मामले में पूरी जानकारी है तथा उनको सूचित भी किया गया है। लेकिन सभी निरंकुश नजर आ रहे हैं। बताया जाता है भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलावलपुर निवासी फूलचंद पुत्र मुकेश 17 वर्ष अपने बहन के ससुराल चांदपुर महमूदपुर गांव में घूमने गया था।मामला अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकुलीगंज नहर में अपने साथियो के साथ बुधवार को अपराहन 11:00 बजे नहाने गया था अचानक गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया था। नहर में डूबने की जानकारी ग्रामीणों को होने पर घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों ने काफी खोजबीन किया लेकिन बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को भी परिजन व ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नहर के अंदर गहरे पानी में शव की खोजबीन कर रहे हैं। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ था और ना ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद थी।जिला प्रशासन से कोई मदद ना मिलने पर परिजनों ने मीडिया से मदद की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने