ब्यूरो चीफ विकाश निषाद की रिपोर्ट

जलालपुर अम्बेडकर नगर÷ बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में भाजपा की रैली को संबोधित करने मौसम की खराबी की वजह से सड़क मार्ग से जा रहे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का रास्ता रोक कर तथाकथित किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाना प्रधान मंत्री के सुरक्षा में चूक किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में   महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु महा मृत्युंजय मंत्र ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् | उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् || का जाप व  भगवान शिव  की आरती  किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने कहा कि   प्रधान मंत्री जी के मार्ग को अवरूद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया जाना कहीं न कहीं पंजाब सरकार की साजिश की तरफ इशारा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री पूरे देश का नेता होता है किसी पार्टी विशेष का नेता नहीं होता है। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, विनोद मौर्य, विपिन पांडे , दिलीप यादव राजू नेने चौरसिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने