अम्बेडकर नगर÷ बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में भाजपा की रैली को संबोधित करने मौसम की खराबी की वजह से सड़क मार्ग से जा रहे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी का रास्ता रोक कर तथाकथित किसानों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाना प्रधान मंत्री के सुरक्षा में चूक किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया गया। भाजपा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मशाल जुलूस निकाल कर और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु महा मृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।
        भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा चूक पर पंजाब के कांग्रेस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सड़क मार्ग से प्रधान मंत्री जी के फिरोजपुर जाने की जानकारी सुरक्षा अधिकारियों और पंजाब सरकार के अलावा और किसी को नहीं थी।फिर प्रधान मंत्री जी के मार्ग को अवरूद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया जाना कहीं न कहीं पंजाब सरकार की साजिश की तरफ इशारा है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री पूरे देश का नेता होता है किसी पार्टी विशेष का नेता नहीं होता है।प्रधान मंत्री के साथ इस प्रकार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है यह कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार द्वारा किया गया घृणित और निंदनीय है।ऐसी घटना कांग्रेस सरकार और पार्टी की ओछी हरकत और गन्दी राजनीति का परिचायक है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुरक्षा में चूक की भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने भी निंदा किया है।
       प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वास्थ्य की रक्षा और उनकी दीर्घायु के लिए जनपद की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ कटेहरी विधान सभा के डीह बाबा और राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना कर महा मृतुन्जय मंत्र का जाप किया।अकबरपुर विधान सभा के अकबरपुर में शिवाला मंदिर में जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना किया गया।भाजपा और भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सरदार पटेल की मूर्ति पटेल नगर से बस स्टॉप तकमशाल जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
     मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,रमा शंकर सिंह,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा,लीलावती वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,दिलीप पटेल,संजय सिंह,पंकज वर्मा,डाक्टर विनोद कुमार,अभिमन्यु अग्रहरि,दीपक तिवारी,भरत शुक्ल,आदर्श चौधरी,सत्यम ओझा,अतुल मिश्र,जावेद मालिक,मनीष मिश्र, अभिषेक सिंह यादव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने