गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का हुआ आयोजन

पन्ना
73वें गणतंत्र दिवस की संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय टाउन हॉल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्थानीय कलाकारों की टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए देश भक्ति गीत और भजन ने दर्शकों का मनोरंजन किया। जिला पंचायत सीईओ बालागुरू के. ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों द्वारा कलाकारों का सम्मान किया गया।
भारत पर्व के मौके पर जिला जनसंपर्क कार्यालय पन्ना द्वारा मध्यप्रदेश की विकास यात्रा पर केन्द्रित प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों और आम नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहा। इस अवसर पर एसडीएम सत्य नारायण दर्रो, अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी संजय सिंह परिहार, सीएमएचओ डॉ. आर.एस. पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और पत्रकारगण उपस्थित थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने