1फरवरी  को घर चलो घर-घर चलो अभियान का होगा शुभारंभ

कांग्रेस अध्यक्ष ने ली जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

पन्ना/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश में 1 फरवरी से 28 फरवरी तक घर चलो घर घर चलो अभियान शुरू किया जा रहा है इस अभियान को सफल बनाए जाने के लिए आज 28 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक के निवास स्थान पर उनकी अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें खजुराहो लोकसभा की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती कविता राजे सिंह पन्ना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शिव जीत सिंह भैया राजा सहित जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष मौजूद रहे। अध्यक्ष श्रीमती पाठक ने बतलाया कि प्रदेश कांग्रेस द्वारा शुरू किए जा रहे इस अभियान को पूरे पन्ना जिले में 1 फरवरी को प्रातः 11 बजे एक साथ शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 28 फरवरी तक निरंतर चलेगा जिसके तहत हमको घर घर पहुंच कर कांग्रेस पार्टी की नीतियों  से लोगों को परिचित कराना एवं हमारी कांग्रेस पार्टी की कमलनाथ जी की सरकार के समय शुरू किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देना जहां मुख्य उद्देश है वहीं भाजपा की जन विरोधी नीतियों को उजागर भी करना है। श्रीमती पाठक ने कहा कि इस अभियान के दौरान हम कांग्रेस पार्टी से लोगों को जोड़ने का काम भी करेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रचार सामग्री को भी प्रत्येक बूथ पर वितरित करेंगे  बैठक को संबोधित करते हुए खजुराहो लोकसभा की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती कविता राजे ने इस अभियान को एक महत्वपूर्ण अभियान बतलाते हुए कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सभी अपने अपने क्षेत्र के मंडलम एवं सेक्टर स्तर पर 

 पहुंचे तथा जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कांग्रेस पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष व वह स्वयं भी एक-एक दिन विधानसभा एवं ब्लाक  में पहुंचकर सम्मिलित होगी। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण अनीश खान जय नरेश द्विवेदी माखन पटेल राकेश गर्ग मुकेश चौरसिया आजाद शहीद खान शंकर द्विवेदी सुरेश सोनी महेंद्र यादव भभूत सिंह राजपूत मोर्चा संगठन अध्यक्षगढ़ स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी राम बहादुर द्विवेदी लक्ष्मी दहायत शशीकांत दिक्षित राज बहादुर पटेल जितेंद्र सिंह जाटव डॉक्टर कदीर खान सहित वरिष्ठ नेता गण पंडित राम अवतार तिवारी डीके दुबे पवन जैन दीपक तिवारी अंगद प्रजापति अशोक मिश्रा रामकरण पांडे रामवीर तिवारी रेहान मोहम्मद अक्षय तिवारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने