अम्बेडकर नगर÷ सरकार द्वारा जनहित के कार्य को करने पर जनता स्वयं सरकार के पक्ष में बयान देने लगती है।जिसका जीता जागता उदाहरण विधान सभा क्षेत्र अकबरपुर के अकबरपुर नगर मण्डल में भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव द्वारा किए जा रहे लाभार्थी सम्पर्क के दौरान देखने को मिला।बुधवार को लाभार्थी सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत नगर मंडल के बूथ संख्या 131सिझौली में लाभार्थियों से सम्पर्क के दौरान जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने जैसे ही सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किए महिला लाभार्थी से सरकार के कार्य को बता कर योगी आदित्यनाथ की सरकार से संतुष्टि के बारे में जानना चाहा तो महिला लाभार्थी ने जिला महामंत्री की बात पूरी हुए बगैर सरकार के पक्ष में दमदारी से अपनी बात रख कर उन्हें चौका दिया।
          जनता की भाजपा सरकार के प्रति सकारात्मक सोच और उत्साह को सुनकर भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने कहा कि आप लोगों के योगी आदित्य नाथ जी की भाजपा सरकार के प्रति असीम समर्थन और सहयोग से प्रदेश में पुनः भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी जिसको कोई भी पार्टी रोक नहीं सकती है।उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने समाज को नफरत, जात पात और भ्रष्ट्राचार से ओत प्रोत सरकारें दी है।भाजपा ने स्वक्ष छवि,भ्रष्ट्राचार मुक्त,दंगा मुक्त और विकास की सरकार देकर जनता से किए वादे को शत प्रतिशत पूरा किया है।
          जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव के साथ लाभार्थी सम्पर्क अभियान में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री सुनील राजभर, बूथ अध्यक्ष राजेश राजभर,सेवा राम यादव,अविनाश सोनकर, सन्तोष यादव,आर बी यादव,राम केवल राजभर शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने