अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का अभिनंदन करने की अभियान के अंतर्गत भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा और विधान सभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विधान सभा क्षेत्र टांडा की नगर मंडल के शक्ति केंद्र कस्बा की बूथ संख्या 82 व 83 में लाभार्थियों से सम्पर्क कर रोली अक्षत से उनका अभिनंदन किया गया। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने सरकार की जनहितकारी योजनाओं से लोगों को परिचित कराते हुए कहा कि भाजपा ही देश और समाज को विकास के रास्ते पर आगे ले जा रही है।भाजपा ने बिना भेद भाव किए सभी प्रकार की लाभ जन मानस को दिया है।जिसको लेकर जनता विधान सभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को समर्थन दे कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कार्य करेगी।विधान सभा प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यों को जनता ने सराहा है।भाजपा प्रत्याशियों का चुनाव जनता स्वयं लड़ेगी और उसके कार्यों का प्रचार भी वह ही करेगी।
       लाभार्थी सम्पर्क अभियान में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,विधान सभा विस्तारक दीपक तिवारी,भाजपा नगर उपाध्यक्ष गौतम उपाध्याय,महामंत्री भूपेश तिवारी,बूथ अध्यक्ष राजेश जायसवाल,विपुल गुप्ता,फूल चंद यादव,संदीप जायसवाल,डाक्टर रवि कांत त्रिपाठी,अप्पू सोनी,धीरज सोनी,रमेश सैनी,उत्कर्ष मिश्र,बृजराज त्रिपाठीआदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने