अम्बेडकर नगर÷ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में चलाए जा रहे लाभार्थी सम्पर्क अभियान को भाजपा कार्यकर्ता लगातार जारी रखते हुए लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका अभिनंदन कर रहे हैं। भाजपा ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक और जनहित के कार्य तथा योजनाओं का लाभ पाए जनों का अभिनंदन रोली अक्षत से कर सरकार की योजनाओं और कार्यों की जानकारी देने का कार्य कर रहे हैं।
          विधान सभा टांडा के बसावन पुर ग्राम सभा में महिला/पुरुष लाभार्थियों से सम्पर्क कर अभिनंदन करते हुए भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने सर्व समाज के कल्याण हेतु योजनाओं को धरातल पर उतार कर गरीबों का उत्थान किया है। विधान सभा कटेहरी के बूथ संख्या 16 दुर्गापुर के लाभार्थियों का अभिनंदन बूथ अध्यक्ष योगेश पाल के साथ करते हुए पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश और समाज हित में जितना कार्य 5 वर्षों में कर इतिहास रचा है उतना कार्य विपक्ष की कई सरकारों ने नहीं किया।भाजपा सरकार ने प्रदेश में विपक्षी दलों की सरकारों में भ्रष्ट्राचार,अनाचार को समूल नाश कर स्वच्छ और निर्भय और विकसित प्रदेश के रूप में स्थापित किया। जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने 116 नंबर केदार नगर बूथ पर मया राम वर्मा के साथ अभिनंदन अभियान में भाग लिया।
            विधान सभा आलापुर में जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद ने समडीह बूथ संख्या 317 में बूथ अध्यक्ष कल्प नाथ मौर्य,विकास सिंह,राम जी मिश्र,वीरेन्द्र यादव, राकेश सोनकर के साथ लाभार्थियों से सम्पर्क कर उनका रोली अक्षत लगा कर अभिनंदन किया।
          उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने बूथ संख्या 331 देवलर में बूथ अध्यक्ष अश्वनी गोस्वामी,पप्पू प्रजापति,सुनीता कारूष के साथ लाभार्थियों का अभिनंदन किया।
        अकबरपुर विधान सभा के नगर मण्डल के राबी बहाउद्दीनपुर बूथ पर जिला मंत्री संजय सिंह,पंकज वर्मा,जिला प्रवासी कामेश्वर सिंह,अभूमन्यू अग्रहरि, के साथ लाभार्थियों के घरों पर जाकर उनका अभिनंदन करते हुए सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
           भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि लाभार्थी सम्पर्क अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा।
            बृहस्पतिवार को चले अभियान में पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,धर्मवीर मिश्र,राजेश सिंह बबलू, मनीष मिश्र,धर्मेंद्र कुमार नीरज,अभय सिंह मोनू,संतोष सिंह बबलू, मनोज गुप्ता गुड्डू आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने