अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अम्बेडकरनगर स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में जिले में अपने 9 नगर इकाइयों के माध्यम से 12 कार्यक्रम किय। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए संगोष्ठी, पुष्पांजलि, स्वच्छता अभियान, जनकल्याण हवन, भारत के मानचित्र पर दीप प्रज्वलन आदि कार्यक्रम पूरे जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम में अवध प्रांत से प्रवासी कार्यकर्ता के नाते केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य अंकित शुक्ला, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र मिश्रा, जिला प्रमुख डॉ आशीष मिश्रा, ज़िला संयोजक आकाश पांडेय, कार्यक्रम को शुभारंभ किया यह कार्यक्रम 23 जनवरी तक चलेगा 
अंकित शुक्ला ने कहा कि 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है, जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं। भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश के युवाओं के नाम पर समर्पित करते हुए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।सवाल है कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, जिसके कारण उनके जन्मदिन को युवा दिवस के रूप में मानते हैं।
डॉ देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के पथ प्रदर्शक रहे हैं और रहेंगे उन्होंने अपने जीवन में युवाओं और देशवासियों को जो आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है शायद ही इस तरह के महान व्यक्तित्व का दोबारा दुनिया में आगमन होगा उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि स्वामी विवेकानंद भारत में जन्में लेकिन आज उन्हें पूरा विश्व जानता है 
डॉ आशीष मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए एक प्रेरणा है आज भी युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद की कही एक-एक बात ऊर्जा से भर देती है अपने छोटे से जीवन में ही उन्होंने पूरे दुनिया पर भारत और हिंदुत्व की गहरी छाप छोड़ी शिकागो में दिया गया भाषण आज भी गर्व से भर देता है 
ज़िला संयोजक आकाश पांडेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को ऑलराउंडर कहा जाता है। वह धर्म, दर्शन, इतिहास, कला, सामाजिक विज्ञान, साहित्य के ज्ञाता थे। शिक्षा में अच्छे होने के साथ ही वह भारतीय शास्त्रीय संगीत का भी ज्ञान रखते थे। इसके अलावा विवेकानंद जी एक एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। वह युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपने अनमोल विचारों और प्रेरणादायक वचनों से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसीलिए स्वामी विवेकानंद जी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह संयोजक राहुल रमन, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमन श्रीवास्तव, पुनीत दुबे, अंकित सिंह, देवेश अग्रहरि, हिमांशु सिंह, राजन सिंह, मोहन तिवारी, शिवम् राना, रजनीश पांडेय, विकास यादव, वीरेंद्र अग्रहरी, आलोक गुप्ता, आलोक सोनी, कुनाल दुबे, ध्रुव शर्मा, शुभम पांडे, आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने