50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ा
        गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अम्बेडकरनगर जिले की अहिरौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल अवस्था में बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है।अहिरौली एसओ प्रदीप कुमार सिंह हमराहियों के साथ बुधवार की शाम को रूटीन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तिवारीपुर मोड़ के पास सामने से आ रहे एक बदमाश ने पुलिस को देखकर भागना शुरू कर दिया। पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रदीप कुमार ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश लखीमपुर खीरी जनपद का रामनाथ उर्फ नत्था है। उसके ऊपर 50 हजार का इनाम घोषित है। 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे भी उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में दर्ज है। अंबेडकरनगर जिले के भीटी, अहिरौली और अकबरपुर थाने में उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक की एक पंजीकृत हैं। सेल्समैन को गोली मारने के मामले में पुलिस को उसकी तलाश ली थी। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने