अब तक 50.22 लाख मीट्रिक टन की गयी धान की खरीद

784373 किसानों को किया गया लाभान्वित

लखनऊ:  14  जनवरी, 2022

खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के तहत अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 5022231 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से 784373 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 7567.94 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार आज 86446.33 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में 70 लाख मीट्रिक टन खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 72 प्रतिशत खरीद की जा चुकी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने