अंबेडकरनगर। भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में नगर के समस्त शक्ति केंद्रों पर खिचड़ी भोज कार्यक्रम का आयोजन कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए किया गया । खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में जलालपुर विधान सभा क्षेत्र के वाजिदपुर शक्ति केंद्र में समस्त भाजपा पदाधिकारी शामिल रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि मकर संक्रांति पर्व का भारतीय संस्कृति में खासा महत्व है।मकर संक्रांति पर्व से ही भगवान सूर्यदेव दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा की तरफ गतिमान होते हैं।मौसम में परिवर्तन होते हुए बसंत ऋतु का आगमन होता है। आर्य कन्या शक्ति केंद्र में मठिया मंदिर पर आयोजित खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में अनुसूचित मोर्चा नगर अध्यक्ष संजय सोनकर उर्फ टाइगर ने शामिल होते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर्व के दिन खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में साथ बैठ कर खिचड़ी का भोजन ग्रहण करने से समाज में भाईचारा और सदभाव का बोध होता है। भाजपा द्वारा जलालपुर नगर के शक्ति केंद्रों पर सम्पन्न हुए खिचड़ी सह भोज कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद की पत्नी मंजू पांडे, भाजपा नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, भाजपा नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण , सोशल मीडिया जिला संयोजक शाश्वत मिश्र, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी अनुज सोनकर, नगर उपाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, भाजपा नगर मंत्री रोशन सोनकर, मनोनीत सभासद केशव श्रीवास्तव, भाजपा नगर मंत्री रामवृक्ष, भाजपा नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष सोनी, विपिन पांडे विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक, विधानसभा आईटी संयोजक शिवम आर्य, सेक्टर प्रभारी सुरेश गुप्ता, सेक्टर प्रभारी संदीप अग्रहरी, सेक्टर प्रभारी बेचन पांडे, सेक्टर प्रभारी मानिक चंद सोनी, सेक्टर संयोजक विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे । 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने