16 जनवरी तक बन्द रहेंगे विश्वविद्यालय व उच्च शिक्षण संस्थाएं,

गतिमान परीक्षाओं का संचालन यथावत होगा

बहराइच 09 जनवरी। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों/उच्च शिक्षण संस्थान संचालित करने के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षण डॉ. चन्द्रपाल ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग के अधीन समस्त राज्य/निजी विश्वविद्यालय एवं उच्च शिक्षण संस्थान भौतिक रूप से 10 जनवरी 2022 से 16 जनवरी 2022 तक बन्द रहेंगे तथा पठन-पाठन कार्य आनलाइन संचालित किया जायेगा। डीआईओएस डॉ. चन्द्रपाल ने बताया कि उक्त अवधि में पूर्व से निर्धारित/गतिमान परीक्षायें यथावत होती रहेंगी। कोविड-19 एस.ओ.पी. (मानक संचालन प्रक्रिया) का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जायेगा तथा इस सम्बन्ध में समय-समय पर निर्गत अन्य दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा।
                          

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने