25,000/- का पुरस्कार घोषित गैंगेस्टर, अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिये थे। उक्त आदेश के क्रम में थाना उमरीबेगमगंज को 01 गैंगेस्टर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। 
      दिनांक 14/15.12.2021 की रात्रि थाना उमरीबेगमगंज पुलिस रात्रिगस्त/देखभाल क्षेत्र में रवाना थी कि मुखबिर खास की सूचना पर गैंगेस्टर फारूख को गिरफ्तार किया गया। गैंगेस्टर के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त मु0अ0सं0-256/20, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरबगंज में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. फारूख पुत्र सूरत नि0 शेखपुर रौनाही थाना रूदौली जनपद अयोध्या।

पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0- 200/21, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा।

बरामदगीः-
01. 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार कर्ता टीमः-
थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज करूणाकर पाण्डेय मय टीम।

UP Police Santosh Mishra IPS Adgzone Gorakhpur Dig Devipatan Gonda
Gonda se Ramkumar Shukla ki report

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने