भाजपा केंद्र और प्रदेश में पुनः प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी- डॉ मिथिलेश त्रिपाठी

             गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में जिला चुनाव प्रबंधन समिति और यात्रा समिति की बैठक कर जन विश्वास यात्रा की तैयारी की समीक्षा कर चुनावी गुरू मंत्र दिया।

        जिला चुनाव प्रबंधन और  19 दिसम्बर को अवध क्षेत्र की अंबेडकर नगर से प्रारम्भ हो रही जन विश्वास यात्रा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि चुनावी समर का आगाज हो चुका है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहित के कार्यों के बल पर 300 सौ से अधिक सीटें जीत कर जन समर्थन के बल पर विरोधी दलों को मुंह तोड़ जवाब देने वाली है।क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र ने कहा कि भाजपा गरीबों के कल्याण का पर्याय बन चुकी है।
           बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास और विश्वास की कार्य के बल पर जनता का दिल जीत चुकी है।आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा केंद्र और प्रदेश के सरकारों की विकास नीति और जनहित के कार्यों के आधार पर पुनः प्रचण्ड बहुमत से सरकार बनायेगी।
     भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में देर शाम तक चले बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि 19 दिसम्बर को जनपद मुख्यालय से प्रारम्भ हो रहे अवध क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने मैदान में सभा के बाद हरी झंडी दिखा कर रवाना करेगें।यात्रा में प्रदेश सरकार और संगठन के कई सम्मानित प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
         बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमा शंकर सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्त,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,बाबा राम शब्द यादव,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,कोषाध्यक्ष रितु बहल,आईटी संयोजक मनीष मिश्र,सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्रा,श्रीकांत कन्नौजिया,आदित्य शुक्ल,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,आदर्श चौधरी,अशोक चौधरी,मनोज गुप्त उर्फ गुड्डू,उपमा पाण्डेय,ओम प्रकाश तिवारी,रोहित चौधरी,अरविंद सिंह डिंपू,आकाश वर्मा,जावेद मलिक,राम किशोर राजभर,डाक्टर विनोद कुमार,आनन्द जायसवाल, श्याम नाथ शुक्ल,संतोष सिंह बबलू,अभिमन्यु अग्रहरि,भरत शुक्ल,जगन्नाथ गुप्ता,मीरा पांडेय,रमेश यादव,नवनीत मद्धेशिया,अंकित मंडेला,संजय तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने