जनपद न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत आज

         गिरजा शंकर विद्यार्थी ब्यूरों
अम्बेडकर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आज 11 दिसम्बर दिन- शनिवार को आयोजित की गई हैं जनपद न्यायालय- अम्बेडकरनगर एवं तहसील मुख्यालय में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक संख्या में वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के आधार पर 
 कराया जायेगा। 
राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकर नगर की सचिव प्रियंका सिंह व रत्नेशमणि त्रिपाठी नोडल अधिकारी लोक अदालत विशेष न्यायधीश एस.सी./एस.टी. एक्ट अम्बेडकरनगर तथा पदम नारायण मिश्र जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने