जौनपुर: नगर में रविवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाल वीर सपूतों को याद किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राम मंदिर शाखा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा नेता सुधांशु सिंह, शिव प्रकाश, नारायण दास, अवनीश, अमित श्रीवास्तव, शैलेंद्र, संतोष, हेमंत, राजेंद्र, सतेंद्र, अजय, अतुल जायसवाल, विपिन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

मीरगंज के करियांव बाजार स्थित पंगुलदास कुटी से अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिला प्रचारक ओमप्रकाश की उपस्थित में तिरंगा यात्रा रामजानकी मंदिर से निकल कर मीरगंज बाजार होते हुए शहीद राजेश बिद के स्मारक पहुंची। इस दौरान देश सेवा के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प देकर उनके पदचिह्नों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। नेतृत्व जिला गौरक्षा प्रमुख अनिल कौशल, अशोक कुमार, कृष्णकांत दुबे, राजेश सिंह, राजेंद्र सिंह, रामनरायन सेठ सहित अन्य लोगों ने किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने स्वतंत्रता संग्राम में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले आजादी के दीवानों को वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे। यह बातें उन्होंने बक्शा विकास खंड के कौली गांव में पहुंची तिरंगा यात्रा समापन के पश्चात लोगों के बीच अपने संबोधन में कही। तिरंगा यात्रा खमपुर से निकलकर उमरछा, पट्टीराव, बीरभानपुर मलिकानपुर होते हुए कौली मन्दिर पर समाप्त हुई। जहां सुभाष उपाध्याय के नेतृत्व स्वागत किया गया। इसके पूर्व गोलू गुप्ता, धर्मराज तिवारी, मनोज यादव बद्रीनाथ यादव, गोरखनाथ यादव, अंशुमान यादव, राकेश शुक्ला, सूरज शुक्ला, अंकित शुक्ल, अनिल शुक्ल, ज्वाला मिश्र मातृ शक्ति के साथ उमरछा में यात्रा का स्वागत किया गया। बीरभानपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. ठाकुर उदरेज सिंह के घर जाकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान अरूण उपाध्याय, ओमप्रकाश सिंह, सूर्य प्रकाश चौबे, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने