बीएसपी के पदाधिकारियों ने किया जनसंपर्क!

बहुजन समाज पार्टी हर जाति वर्ग की पार्टी है। नासिर खान 

उरई। जनपद जालौन की माधौगढ़ विधानसभा मे बहुजन समाज पार्टी की नीतियों से लोगों को जोड़ा जा रहा है। लोगों को बहुजन नीति से जोड़कर 2022 में जीत हासिल करना है। नासिर खान सेठ रसूलपुर वालों ने लोगों से जन सम्पर्क किया और लोगों को बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को बताया। लोगों से कहा है कि बहुजन समाज पार्टी की सरकार में प्लाटों पर कब्जा करने वाले और गुण्डा गर्दी करने वालों को जेल में डाल दिया जाता है। और दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाया जाता है। सिर्फ बसपा ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीब दबे लोगों की पुकार सुनती है और हर सम्भव मदद करती है। अब बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनना निश्चित है।हम सभी विधानसभा के लोगों को एकजुट होकर बसपा का विधायक बनाना है। और बहिन सुश्री मायावती को मुख्यमंत्री बनाना है। बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और कार्यशैली को जन जन तक पहुंचाना है। बहुजन समाज पार्टी हर जाति हर एक वर्ग की पार्टी है। अन्य पार्टियों में परिवार वाद और जाति विशेष धर्म आदि को लेकर राजनीति की जाती है। बहुजन समाज पार्टी सर्बजन हिताय सर्वजन सुखाऐ के साथ सभी का ध्यान रखती है। सभी का विकास होता है। सभी को न्याय मिलता है। बहुजन समाज पार्टी सभी की पार्टी है।इस मौके पर राजू चौधरी, नूर उल्ला खां, सुरेन्द्र,राजू खा,चांद मन्सूरी,विजय, आदि सहित पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी लोग मौजूद रहे।

 अनिल कुमार जलौन

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने