अंबेडकर नगर ÷सांसद खेल स्पर्धा लोकसभा अंबेडकरनगर में स्तरीय क्रिकेट चैम्पियनशिप बी एन इंटर कॉलेज अकबरपुर में शुभारंभ हुआ।चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता के अवसर पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन अकबरपुर चेयरमैन सरिता गुप्ता व प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने किया। चेयर मैन सरिता गुप्ता ने उक्त अवसर पर कहा कि खेलों से विभिन्न प्रकार के प्रतिभाओं का उदय के साथ साथ स्वास्थ लाभ भी प्राप्त होता है।भारत में खेलों की अपार प्रतिभा मौजूद हैं। जिनको भाजपा की नरेंद्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने निरंतर प्रोत्साहित करते हुए खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का पिटारा खोल दिया है।
     भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से भारत को दुनियां में मान और सम्मान खिलाड़ियों ने दिलाया है।खेल स्पर्धा से समाज में सद्भावना का संचार होता है। खेल युवा वर्ग की विभिन्न आयामों में निखार लाता है।प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को सरकार द्वारा जारी सुविधाओं के बारे में जानकारी भाजपा नेताओं ने अपने संबोधन में दिया।
       उक्त अवसर पर भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष वा आयोजक सत्यम ओझा,भाजयुमो जिला महामंत्री अतुल मिश्रा,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुधांशु त्रिपाठी,राम आशीष मिश्रा,प्रशांत अवध वासी,शुभम पांडेय आदि उपस्थित रहे !

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने