सिकरारा (जौनपुर): भाजपा किसान मोर्चा ने किसानों को संदेश देने के उद्देश्य से मंगलवार को ट्रैक्टर रैली निकाली। जिसमें भारी संख्या में किसान शामिल हुए। भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री भूपाल सिंह भोले के नेतृत्व में फतेहगंज बाजार में सुरूआरपट्टी गांव के मोड़ पर सुबह 11 बजे से ही किसान अपने ट्रैक्टर के साथ एकत्रित होना शुरू कर दिए थे। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बृजनन्दन सिंह ने कहा कि देश के किसान पूर्ण रूप से भाजपा के साथ हैं। कहा कि कृषि कानून वापस लिए जाने को प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भी आंदोलन करना समझ से परे है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि रैली में बड़ी संख्या में किसानों की मौजूदगी से यह साफ है कि वे किसके साथ हैं। रैली फतेहगंज से निकलकर गुदरीगंज, लालबाजार, गोसाईगंज, सिकरारा बाजार होते हुए सिकरारा चौराहा पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान आमोद सिंह, आकाश सिंह, गोपाल सिंह, विशाल सिंह, रोहित सिंह, विनोद सिंह, उमेश सिंह, दुर्गेश मिश्र, प्रवीण मौर्य, आद्या प्रसाद सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने