हिन्दी संवाद न्यूज़ महोबा
ब्यूरो चीफ नीरज कुशवाहा
मो-9755846289, 9625801652

महोबा में सपा नेता ने भाजपा पर बोला हमला:अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- जैसा खेला ममता दीदी ने किया था, वैसा यहां अखिलेश यादव करेंगे

महोबाएक घंटा पहले
महोबा में सपा नेता महोबा में सपा नेता का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। - Dainik Bhaskar
महोबा में सपा नेता महोबा में सपा नेता का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

महोबा में दो दिवसीय दौरे पर सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा बंगाल में जैसा खेल ममता दीदी ने खेला है। वैसा ही अब यूपी में अखिलेश खेलेंगे। 2022 में भाजपा का सफाया होगा।

दोनों नेताओं का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
जिले में सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी और राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद यासीन रविवार को पहुंचे थे। सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इकबाल कादरी भाजपा पर जमकर बरसे। कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। इन्होंने जो वादे आम लोगों से किए थे। वह आज तक पूरे नहीं हुए। जैसा बंगाल में खेल हुआ है वैसा ही खेल अब 2022 में अखिलेश यादव खेलेंगे। भाजपा का सफाया कर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।

संबोधन में 351 सीट जीतने का किया दावा
पार्टी के नेताओं ने 351 सीट लाने का दावा किया है। यहीं नही चाचा शिवपाल यादव के सपा के साथ आने की भी बात कही है। भाजपा आए दिन रैली कर रही है। लेकिन इसका फायदा नहीं मिलने वाला। जनता जान चुकी है कि इनके द्वारा किए गए सभी वादें झूठे हैं। दोनों ही नेताओं ने अल्पसंख्यकों से अपील की है कि सब एकजुट होकर अखिलेश सरकार के पहले में किए गए कार्यों को याद रखें। आने वाले 2022 के चुनाव में एकजुट हो जाएं। सपा को एक बड़ी जीत देते हुए अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। ो

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने