*फोर्ड फिगो कार पर सवार 02 अदद देशी तमंचा 02 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद नाजायज चाकू (01 अदद 12 बोर तंमचा मय 01 अदद कारतूस 12 बोर व एक अदद 315 बोर तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस ) सहित 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना जरवल रोड जनपद बहराइच*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सुजाता सिंह द्वारा आपरेशन तंमचा के तहत दिये गये दिशा निर्देश एंव उनके स्त्रोत के सम्बन्ध में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर श्री कुँवर ज्ञानन्जय सिंह व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज श्री कमलेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक महोदय श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा आपरेशन तंमचा एंव उनके स्त्रोत का पता लगाने एंव गिरफ्तार के सम्बन्ध में गठित टीम द्वारा आज दिनांक 23.11.2021 को समय 07.45 बजे गायत्री मन्दिर चीनी मिल जरवल रोड के पास अपराध एंव अपराधियो के सम्बन्ध में टीम द्वारा चर्चा चल रही थी कि एक कार फोर्ड फिगो नं0 यूपी0 43 ए0डी0 5859 पर सवार तीन व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर वाहन को तेज रफ्तार से भगना चाहे परन्तु पुलिस द्वारा हिकमत अमली का प्रयोग कर पकड लिया गया तथा पकडे गये व्यक्तियो का नाम पता 1. सुशील सिंह पुत्र माता बदल सिंह निवासी दवनपुर दिनारी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा 2. दीपक गोस्वामी पुत्र  अवध किशोर निवासी नचनी करुवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा 3. सुधीर गोस्वामी पुत्र सुरेन्द्र गोस्वामी निवासी करुवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा के पास से क्रमशः 12 बोर नाजायज तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस , 315 बोर नाजायज तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस व एक अदद नाजायज चाकू (छूरा) बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 327/2021 धारा 3/25 आय़ुध अधिनियम बनाम सुशील सिंह , मु0अ0सं0 328/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम दीपक गोस्वामी व मु0अ0सं0 329/2021 धारा 4/25 आयुध अधिनियम बनाम सुधीर गोस्वामी के पंजीकृत किया गया विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया ।
*नाम पता अभियुक्तगणः*-*1. सुशील सिंह पुत्र माता बदल सिंह निवासी दवनपुर दिनारी थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा 2. दीपक गोस्वामी पुत्र  अवध किशोर निवासी नचनी करुवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा 3. सुधीर गोस्वामी पुत्र सुरेन्द्र गोस्वामी निवासी करुवा थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा
*बरामदगीः-* 1 -एक अदद 12 बोर तंमचा मय 01 अदद कारतूस 12 बोर
 2-एक अदद 315 बोर तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस
3-एक अदद नाजायज चाकू (छूरा)
4-एक अदद कार फोर्ड फिगो नं0 यूपी0 43 ए0डी0 5859 सीज अऩ्तर्गत धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम

*गिरफ्तारी टीम का विवरणः-* 1. उ0नि0 श्री पवन कुमार सिंह 2. उ0नि0 श्री कैलाश नाथ 3. उ0नि0 श्री शिवनाथ गुप्ता 4. हे0कां0 राम नरेश यादव, 5.कां0 विजय कुमार ,   6. कां0 राम निवास 7. का0मो0 अफजल 8. कां0 पृथ्वीपाल सिंह थाना जरवल रोड जनपद बहराइच ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने