उतरौला (बलरामपुर) :
बुधवार को कोतवाली उतरौला में सीओ उदय राज सिंह की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा आयोजकों की बैठक की गई।
शुक्रवार को होने वाले प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शासन से जारी गाइडलाइन की जानकारी आयोजकों को दी गई। 
सीओ उदय राज सिंह ने बताया कि नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं होगा। राष्ट्रीय हरित न्यायालय (एनजीटी) के आदेश के मुताबिक प्रतिमाएं तालाब, झील, नहर या सुआंव में ही विसर्जित की जाएंगी। 
कोविड के मद्देनजर विसर्जन शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी बल्कि आयोजक अपनी प्रतिमाओं के साथ सीमित संख्या में विसर्जन स्थल तक जाएंगे। प्रत्येक प्रतिमा अलग-अलग समय पर निकलेगी। दुर्घटनाओं से बचने के लिए विसर्जन स्थल पर नाबालिगों को न ले जाएं। 
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को  विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिए सिविल ड्रेस में महिला-पुरुष आरक्षियों को पूरे क्षेत्र में सक्रिय कर दिया गया है। 
बैठक में राजेश कुमार गुप्ता, उमानंद गुप्ता, वेदव्रत शुक्ल, पवन कुमार, रोहित राज, दीपक चौधरी, राजा भारती समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने