यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव ने यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज खान को पार्टी विरोधी संदिग्ध गतिविधियों के चलते यूथ कांग्रेस से निकाला गया, अफरोज खान जा सकते हैं किसी अन्य दल में।




बलरामपुर/जनपद में यूथ कांग्रेस लगातार अपनी गतिविधियों व क्रियाकलापो के चलते चर्चा में बनी रहती है।
इस बार चर्चा यह है कि यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलरामपुर अफरोज खान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पार्टी के प्रति निष्ठा न दिखाने के आरोप में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। 
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार अफरोज जी कांग्रेस युवा के जिलाध्यक्ष थे लेकिन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी जोन श्री मुदस्सिर जमा की संस्तुति पर मध्य रात्रि को इन्हें पदमुक्त कर दिया गया है।
अब ये न कांग्रेस से जुड़े हैं न ही ये कांग्रेस में किसी पद पर कार्यरत हैं।


आनन्द मिश्र
हिन्दीसंवाद न्यूज़
बलरामपुर

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने