*पहाड़ों पर भारी बारिश से बहराइच के कई गांव बाढ़ की चपेट मे आये

रेशक्यू के दौरान पलटी नाव,दो बच्चे लापता


 बहराइच।।नेपाल में पहाड़ों पर हो रही लगातार भारी बारिश से गेरुआ सरयू कोडियाला तथा घाघरा नदी विकराल रूप ले चुकी है। अब तक 600 लोगों को पलायन करवाया जा चुका है। रेस्क्यू के दौरान पेड़ से टकराकर नाव पलटने से 2 बच्चे लापता हो गए। ग्राम पंचायत बखड़िया के मजरा नई बस्ती गांव में मंगलवार की शाम को अचानक बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया। इस दौरान प्रशासन व स्थानीय लोगों की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों को नाव से रेस्क्यू कर निकालने का प्रयास कर रहे थे।
वहीं नई बस्ती गांव से करीब एक दर्जन लोगों को रात करीब 11:00 बजे बखड़िया प्राथमिक  विद्यालय लाया जा रहा था। गांव से कुछ दूर जंगल में पहुंचते ही तेज लहरों में नाव पेड़ से टकराकर पलट गई। लाल चालक लालता प्रसाद ने बताया सभी ने तैरकर अपनी जान बचा ली लेकिन गांव के दो मासूम बच्चे डूब गए। ओमप्रकाश पुत्र गुलशन उम्र करीब 5 वर्ष व दयानंद पुत्र अंकित उम्र 5 वर्ष  इन दोनों मासूमों का कुछ पता नहीं चल सका। प्रशासनिक टीम व स्थानीय लोगों ने बालको कि काफी तलाश की लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी नतीजा कुछ भी नहीं निकला।
वही घाघरा नदी की चपेट में आने से थाना सुजौली क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत कहलवा, बरखड़िया,सुजौली और जंगल गुलरिया का राम वृक्ष पुरवा, पिछला रेतवा, प्रेम नगर, चलवा बंधा, मौरहवा, विजयनगर, नई बस्ती, तुलसी पुरवा, गुप्ता पुरवा, कृष्णा नगर, संपत पुरवा, धर्मपुर रेतिया, धनिया बेली, नौका पुरवा, रामपुर रतिया,मूजवा, टीलवा,खैरीपुरवा,परशपुरवा, तिरलोकी आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी,तहसीलदार पीयूष कुमार, जिला पंचायत सदस्य वीर बहादुर प्रकाश, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चा हलवा प्रीतम निषाद, ग्राम प्रधान बरखड़िया जयप्रकाश, ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान जंगल गुलरिया शिवकुमार, भाजपा ने प्रमोद कुमार आर्य, प्रेम प्रकाश मौर्य भगवानदास मौर्य मेवा लाल निषाद गुलाब चंद्र, कुंवर बहादुर, ग्राम विकास अधिकारी सुशील सिंह व जितेंद्र वर्मा पास में फंसे गांव के लोगों को रेस्क्यू कर सरकारी स्कूल व पंचायत भवन में सुरक्षित पहुंचाने व खानपान का प्रबंध करने में जुटे हैं। 
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित होकर हजारों एकड़ फसल तबाह हुई है।सौ से अधिक कच्चे मकान ढह गए हैं,सैकड़ों पेड़ बाढ़ में समाहित हो गए हैं,सब्जी व धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।उपजिलाधिकारी मोतीपुर ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पूरी रात कड़ी मशक्कत कर लोगो को नाव से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।लोगो के रहने    
व भोजन की ब्यस्था की गई है।अभी भी बाढ़ में फंसे लोगो का निकालने का प्रयास किया जा रहा है।एनडीआरएफ की टीम बुलवाई गई है।मोटरबोट की व्यवस्था भी की जा रही है।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने