NCR News:लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने PM मोदी और अमित शाह समेत अन्य नेताओं के पुतले जलाने के दिन में बदलाव किया है। अब 15 की जगह 16 अक्टूबर को जलाए जाएंगे।दरअसल, कुछ जगहों से धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचने से जुड़े बयान रहे थे। इसके बाद SKM ने यह फैसला लिया है।भारतीय किसान यूनियन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से गुरुवार दोपहर 1.55 बजे ट्वीट करके कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी। बता दें कि गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की गिरफ्तारी होने से किसानों में गुस्सा है।12 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में अंतिम अरदास हुई। यहां संयुक्त किसान मोर्चा ने चार कार्यक्रमों का ऐलान किया था। इसमें एक कार्यक्रम 15 अक्टूबर को किसान विरोधी नेताओं के पुतले दहन करने का भी था। तय हुआ था कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजय मिश्रा, नरेंद्र सिंह तोमर, योगी आदित्यनाथ, मनोहरलाल खट्टर आदि नेताओं के पुतले दहन किए जाएंगे। इसे दशहरा उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने