अंबेडकरनगरमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिलों के दौरे के दौरान अंबेडकरनगर जनपद में उपस्थित रहे। वहां 334.24 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की 99 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने अपनी शैली में विपक्ष पर तीखे बाण चलाए। मुख्यमंत्री ने कहा ये लोकार्पण और शिलान्यास दीपावली का उपहार है। दीपावली पर अयोध्या में एक कार्यक्रम होगा। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जो देश की 44 योजनाओं में नंबर एक के स्थान पर आया है। गरीबों और जाति के नाम पर समाज को छिन्न भिन्न करने वाले लोग, बेनकाब हो गए है। सभी नौजवान छात्र-छात्राओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन भाजपा सरकार देगी। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। अब यह जिला भी उससे जुड़ रहा है। राम मंदिर का निर्माण न तो सपा, कांग्रेस, बसपा किसी ने नहीं बनाया। भाजपा ही मंदिर बना रही है। आप सभी भी भाजपा के साथ आए।मुख्‍यमंत्री ने कहा कि अब कोई गरीब लाभ से वंचित नहीं है। सभी कुछ शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। आप सब के सहयोग से कोरोना को भी परास्त कर दिया। पहले लोगो की आस्था तक को दबा दिया जाता था। त्योहार आता था तो दंगाई बाहर आ जाते है। अब परिस्थितियां बदल गई है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का कार्ड बनाकर उन्हें निःशुल्क इलाज दिया जा रहा है। किसानों के साथ भी सरकार खड़ी है। अतिवृष्टि से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। इसकी पूरी रिपोर्ट सभी जिलों से मांगी गई है। जैसे ही रिपोर्ट आएगी। किसानों के खाते में मुआवजा की राशि पहुंच जाएगी। स्थानीय स्तर पर स्व उद्योग और रोजगार से जोड़ने के लिए 60 लाख लोगों का चयन किया गया है।  उन्‍होंने कहा कि हम सभी भी अपने घर में मिट्टी के दीपक जलाएं, इस आयोजन में सभी लोग जुड़े। प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि देश में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हर दिन एक घोटाला सामने आता था। योजनाओं का लाभ गरीबों और जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पाता था। एक परिवार दिल्ली में तो एक लखनऊ में बैठकर राज करता था। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो योजनाएं गरीबों के घरों तक पहुंची। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास के नारे को पूरा किया। अंबेडकरनगर जिले से गुजर रहा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे विकास की नई गाथा लिखेगा। 207 किमी तक यह जनपद से गुजर रहा है। यहां औद्योगिक गलियारा विकसित होगा। रोजगार के साथ विकास अब आप सबको दिखेगा। पहले त्योहार आते थे तो उसे शांतिपूर्ण ढंग से नहीं मना पाता था। होली, दिवाली, दुर्गा पूजा, जन्माष्टमी आती थी तो कर्फ्यू लग जाता था। कोई भी परिवार त्योहार खुशी से नहीं मना पाता था। अब सारे त्योहार धूमधाम से खुशी के माहौल में मनाया जाता है। गुंडागर्दी खत्म हो गई। सीएम ने कहा कि इसौली विधानसभा में सरकार के विकास कार्य को भी नहीं पहुंचाया गया। 2017 चुनाव के बाद प्रदेश में बदलाव दिखाई पड़ा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, मनरेगा के तहत कार्ड, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, एक जनपद एक उत्पाद के तहत लाभार्थियों को चाबी, प्रमाण पत्र आदि वितरित किया।उन्होंने कहा कि ये चुनाव की बेला है इस समय एक से एक धूर्त और बेईमान बाहर आ चुके है। गरीब परिवार में जन्म लेने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे प्रतिनिधि है,जो जनता के बीच जाते है। कोरोना काल के दौरान गांव, अस्पताल, गली मुहल्ले तक पहुंचे। आज लोग जातिवाद, धर्मवाद की बात करते है । पहले के समय में जब बेटियों घर से दिन में स्कूटी से निकालती थी तो बाहर गुंडे उनकी इज्जत से खेलते थे। स्कूटी लूट ली जाती थी। आज बेटी बारह बजे रात में भी बेखौफ बाहर निकल पा रही है। गुंडे माफिया सब या राज्य छोड़कर भाग गए या फिर जेल में है। कानून विधि मंत्री बृजेश पाठक ने कहा प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री के कार्यकाल में ही हो सका है। सोनिया गांधी कहती थी अयोध्या में राम का कोई वजूद नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने उनका मंदिर स्थापित करा रही है। वोट ईमानदारी के नाम पर होता है राष्ट्रवाद के नाम पर होता है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जब उतरते है भारत माता की जय, जयश्री राम का नारा होता है। प्रदेश में पांच लाख युवाओं को नौकरी मिली। साढ़े चार साल में एक भी दंगा प्रदेश में नहीं हुआ है। प्रदेश में दोबारा कमल खिलेगा, आज हम सभी इसका संकल्प करिए। सभी गरीबों का पक्का मकान बनेगा, पक्की सड़के होंगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने