*साहित्यकार सत्यव्रत सिंह की पुण्यतिथि पर यज्ञ व विचार गोष्ठी का हुआ आयोजन*
बहराइच। जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार सत्यव्रत सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके कैसरगंज नगर पंचायत के गुथिया स्थित आवास पर यज्ञ और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आर्यसमाज यमलार्जुनपुर, कैसरगंज के पदाधिकारियों द्वारा यज्ञ करवाया गया। सत्यव्रत सिंह ने सात दशकों तक साहित्य की सेवा की और हिंदी साहित्य में अमूल्य योगदान दिया है। साहित्य और शिक्षा के साथ ही साथ लंबे समय तक आर्य समाज से जुड़े रहे और विभिन्न पदों पर रहते हुए आर्य समाज के विचारों के प्रचार-प्रसार में आजीवन लगे रहे। इस कार्यक्रम में आर्य समाज यमुनार्जुनपुर के प्रधान रामबक्श पाल, कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद मौर्य, प्रतिनिधि पृथ्वीराज सिंह, पूर्व मंत्री देवव्रत आर्य, पुस्तकाध्यक्ष जंगबहादुर आर्य, सभासद सरदार सिंह तथा आर्य समाज फखरपुर के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता उपस्थित थे। इस आयोजन के यजमान सत्यप्रकाश सिंह थे। आयोजन सत्यवीर सिंह द्वारा किया गया था। इस अवसर पर साहित्यकार की नव प्रकाशित पुस्तक निबंध नवनीत का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में किसान पी.जी. कॉलेज, बहराइच के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सत्यभूषण सिंह, समर विजय सिंह भोलू तथा मोहित कुमार सिंह चंदन भी उपस्थित थे।



हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने