*जनपद अयोध्या समाचार*


*अयोध्या।*-अयोध्या में फ़िल्म जगत की रामलीला हुई शुरू।रावण का रोल कर रहे शाहबाज खान का बयान।रामलीला का हिस्सा बना मेरे लिए खुशी की बात।मेरे लिए ऑनर की बात।रावण के रूप में अरविंद त्रिवेदी का रोल सबसे अच्छा।ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। अरविंद के बाद मैं रावण का रोल कर रहा अच्छी बात।ड्रग्स मामले में समय आने पर बोलूंगा।

*अयोध्या/मिल्कीपुर।*-100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में कल होगा अक्सीजन प्लांट का उद्घाटन। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा होंगे उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि। 7 अक्टूबर समय सुबह 10:00 बजे होगा उद्घाटन। उक्त प्लांट से 52 मरीजों को निर्बाध दी जा सकती है ऑक्सीजन की आपूर्ति। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने दी उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी।

*अयोध्या।*-डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की बीएड व एमएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अक्टूबर माह में होगी। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के आदेशानुसार छात्रहित को देखते हुए बीएड एवं एमएड की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में कराया जाना है। कोविड प्रोटोकाॅल में परीक्षाएं कराई जायेगी। परीक्षा की समय-सारणी शीघ्र ही घोषित कर दी जायेगी।

*अयोध्या।*-पूरा बाजार अंतर्गत एक गांव की दलित बालिका के साथ सामने आया दुष्कर्म का मामला। पीड़िता की तहरीर पर थाना महाराजगंज में दर्ज कराया केस। आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो। बताने पर दी जान से मारने की धमकी। तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर रही तलाश।आरोपी घर से हुए फरार।

*अयोध्या/अमानीगंज।*-सोशल मीडिया पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक पोस्ट करने को लेकर पीठ के शिष्य के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने खंडासा थाने में दी तहरीर। खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी राहुल यादव ने सोशल मीडिया पर की है आपत्तिजनक पोस्ट।

*अयोध्या।*-डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की बीएड व एमएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अक्टूबर माह में होगी। कुलपति प्रो रविशंकर सिंह के आदेशानुसार छात्रहित को देखते हुए बीएड एवं एमएड की प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं अक्टूबर माह के अंतिम सप्ताह में कराया जाना है। कोविड प्रोटोकाॅल में परीक्षाएं कराई जायेगी। परीक्षा की समय-सारणी शीघ्र ही घोषित कर दी जायेगी।

*अयोध्या।*-स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार के डॉ० अनिल कुमार उप महानिदेशक (पब्लिक हेल्थ) ने  अयोध्या जनपद में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। विशेषकर एल्डरली कार्यक्रम, डीफनेस कंट्रोल कार्यक्रम व आयरन डिफिशिएंसी कार्यक्रम की जानकारी भी ली। कार्यक्रम से संबंधित कार्यक्रम अधिकारियों से विचार विमर्श भी किया। 

*अयोध्या।*-दलित युवती के साथ दुष्कर्म। रास्ते में जा रही युवती को खींचकर झाड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म।युवती के साथ मारपीट में आरोपी के दो दोस्तों ने किया सहयोग।आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म बंधक बनाने हरिजन एक्ट व दोस्तों के खिलाफ मारपीट हरिजन एक्ट की धारा में दर्ज हुआ मुकदमा। स्थानीय पुलिस मामले में पंचायत कर सुलह कर बना रही थी दबाव। एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद एसएसपी के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा। थाना महाराजगंज के रसूलाबाद मठिया गांव का मामला।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने