गत 24 घंटे में प्रदेश में 28.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य
वर्षा से 1.6 मि0मी0 के सापेक्ष 1781.25 प्रतिशत

प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0
के सापेक्ष 95 प्रतिशत

प्रदेश में वर्तमान में 05 जनपदों में 23 गांव बाढ़ से प्रभावित

प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी

प्रदेश में 1169 बाढ़ शरणालय 1528 मेडिकल टीमें तथा 8921
 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी

खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये

प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी

प्रदेश में अब तक कुल 2099 पशु शिविर स्थापित किये गये

विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 531 तथा अब
तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1016160

एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58178 लोगों
को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

अब तक कुल 371613 ड्राई राशन किट, अब तक कुल
639613 फूड पैकेट वितरित किए गए

प्रदेश में 315652.89 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258239 ली0, ओ0आर0एस0
के 310474 पैकेट तथा क्लोरीन के 3257759 टेबलेट वितरित किया गया
-श्री रणवीर प्रसाद

लखनऊः दिनांक: 19 अक्टूबर, 2021
     उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त श्री रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 28.5 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 1.6 मि0मी0 के सापेक्ष 1781.25 प्रतिशत है। प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में (01 जून, 2021 से 30 सितम्बर, 2021 तक) 748.8 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 790.2 मि0मी0 के सापेक्ष 95 प्रतिशत है। प्रदेश में वर्तमान में 05 जनपदों में 23 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों मंे सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 59 टीमें तैनाती की गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 1169 बाढ़ शरणालय स्थापित किये गये हैं। 1528 मेडिकल टीमें तथा 8921 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है। उन्होंने बताया कि खोज बचाव कार्य हेतु 451 मोटर बोट तथा 208 वाहन लगाये गये हैं। प्रदेश में 1258 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 2099 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। विगत 24 घंटों में पशु टीकाकरण की संख्या 531 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 1016160 है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 58178 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
     श्री प्रसाद ने बताया कि अब तक कुल 371613 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 639613 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 315652.89 मी0 त्रिपाल, पीने के पानी का पाउच 258239 ली0, ओ0आर0एस0 के 310474 पैकेट तथा क्लोरीन के 3257759 टेबलेट वितरित किया गया है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने