पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनांतर्गत मृदा तथा
जल संरक्षण एवं भूमि सुधार तथा विकास कार्यक्रम हेतु
35.85 करोड़ रूपये स्वीकृत

लखनऊ: 13 अक्टूबर, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 68 जनपदों में प्रस्तावित पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनांतर्गत मृदा तथा जल संरक्षण एवं भूमि सुधार तथा विकास कार्यक्रम हेतु प्रथम किश्त के रूप में 35.85 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। यह जानकारी विशेष सचिव कृषि, श्री बृजराज सिंह यादव ने देते हुये बताया कि शासन द्वारा इस सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश जारी कर दिये गये हैं।
श्री यादव ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत 114.50 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। प्रस्तावित वित्तीय स्वीकृति उपलब्ध बजट प्राविधान की सीमा के अन्तर्गत रहेगी। कोषागार से एकमुश्त धनराशि आहरित नहीं की जायेगी और न ही धनराशि आहरित कर किसी बैंक खाते में रखी जायेगी।
जारी शासनादेश में कहा गया है कि स्वीकृत की जा रही धनराशि का व्यय अनुमोदित परियोजना एवं प्रस्ताव के अनुरूप सरकार के दिशा-निर्देशों एवं संगत नियमों के अनुसार किया जायेगा। धनराशि का कोषागार से आहरण एवं व्यय तभी किया जायेगा, जब यह सुनिश्चित कर लिया जायेगा कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद योजना के कार्यक्रमों का संचालन किया जाना आवश्यक एवं अपरिहार्य है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने