महिलाओं का सर्वांगीण विकास ही हमारी संस्था की प्रथम प्राथमिकता है--- यादवेन्द्र सिंह
आयुष महिला सेवा समिति की बहरिया ब्लाक ग्राम सभा बधोला ईकाई ने श्री मती गुड़िया मिश्रा के नेतृत्व बैठक आयोजित की गई जिसमें गांव देहात की महिलाएं एकत्रित होकर नारी शक्ति जिन्दाबाद के उद्घोष के बाद  दीप प्रज्वलित कर संस्था की कार्यवाही प्रारंभ की गई जिसमें मुख्य अतिथि यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि आयूष महिला सेवा समिति  अभियान चलाकर महिलाओं में पर्सनल हाईजिंग के तहत ग्रामीण महिलाओं को आयूष महिला सेवा समिति की स्वयंसेवी महिला मित्र  स्वच्छता  के प्रति  महिलाओं जागरूक करती है एवं मुफ्त  में सिनेटरी  पैड भी वितरण करतीं हैं    हमारी संस्था द्वारा स्वयंसेवी महिला मित्र गांवों में जाकर नालियों की सफाई घर की सफाई आदि विषयों पर जन जागरण का कार्य करती है तथा महिलाओं को स्वच्छ , स्वास्थ्य एवं ससक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही समाज में फैल रहे नाना प्रकार के रोगों के विषय में जानकारी बताती है  तथा इलाज आदि के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर एक मार्गदर्शक का काम कर रही है  हमारी संस्था के स्वयंसेवी महिला मित्रों ने कोविड़ -19 टीकाकरण के दौरान  अपने अपने गाम पंचायत स्तर पर टीका लगवाने में  आमजनों की मदद करने का काम कर रही है   महिलाओं का सर्वांगीण विकास ही हमारी प्राथमिकता है
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  प्रदेश सचिवश्री मती सुनीता यादवजी ने किया इन्होंनेबताया कि  हमारी प्रेरक आयूष महिला सेवा समिति की अध्यक्ष सबीना जी है जो समाज सेविका का कार्य करने की बड़ी रुचि रखती हैं। औरों को भी प्रेरणा देती रहती हैं।   कहना है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए  स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित कर उत्तर प्रदेश के सभी जिले कार्य करवाने की प्रेरणा देती रहती हैं।
इसके बाद उन्होंने मंच पर  ग्राम पंचायत   बधोला       की महिला मित्र  श्री मती रवीन्द्रा यादव  द्वारा ढाई सौ महिलाओं को मुफ्त में सिनेटरी पैड दिया गया। तथा  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक बहरिया की महिला मित्र सपना जी  ने कहा कि आयुष महिला  सेवा समिति महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा व स्वच्छता एवं लघु उद्योग के लिए प्रेरित करना  समिति का कर्तव्य है।

आयूष महिला सेवा समिति से जुड़ने सेफायदे यह है कि  आप संस्था द्वारा प्रदत्त प्रोडक्ट को खरीद कर अपने कुछ पैसे बचा सकती है जिससे आपके बच्चों की शिक्षा स्वास्थ्य आदि में काम आवेगा   हमारी संस्था के निशुल्क स्वास्थ्य डाक्टर से जुड़कर     स्वास्थ्यप्रद लाभ लीजिए संस्था द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर आकर आप सभी लोगों की जांच इलाज आदि कराया जायेगा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजनारायण सिंहजी ने किया। इस कार्यक्रम में गीता देवी,  मनोरमा शान्ति देवी मनीषा  रन्नौ देवीसुनीता, ममता शिवकुमारी  माधुरी देवी साधना देवीआदि सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की।
✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻✍🏻
          रोशन कुशवाहा ( जिला संवाददाता  )

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने