अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों में अति महत्वपूर्ण मतदाता पुनरीक्षण कार्य को गम्भीरता से लेते हुए  अपने संगठन को मजबूती के साथ लगकर मतदाता बनाने के लिए अर्हता पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने की योजना बनाई है।संगठन की योजना अनुसार जनपद के प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में युवाओं को जागरूक कर मतदाता बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की जा रही है।
         उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष/मतदाता पुनरीक्षण कार्य के जिला संयोजक मनोज मिश्र ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की मतदाता पुनरीक्षण कार्य की सफलता के लिए सम्पन्न हुई बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
       कार्यक्रम के जिला संयोजक मनोज मिश्र ने कहा कि विधान सभा कटेहरी,जलालपुर की बैठक सम्पन्न हो चुकी है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बैठक कर संगठन के योजना अनुसार मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विषय में जानकारी दी जा चुकी है।भाजपा कार्यकर्ता गांव और शहर के मतदाता बनने के योग्य किसी भी युवा को मतदाता बनने से वंचित नहीं होने देंगे।जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरे जनपद में बृहद रूप से योजना रचना बनाकर कार्य करेंगे।
        मंगलवार को सम्पन्न हुए विधान सभा कटेहरी,आलापुर और अकबरपुर की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की बैठकों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, विधायक अनीता कमल,संजू देवी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जय राम विमल,जिला सह संयोजक चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,जिला महामंत्री/जिला कार्यालय प्रभारी बाबा राम शब्द यादव,सुरेश कन्नौजिया,किसान मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला आईटी संयोजक मनीष मिश्र,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार,भाजपा नेता गया प्रसाद वर्मा,जिला कार्यालय सह प्रभारी अरविंद सिंह डिंपू,अजय तिवारी,रणजीत वर्मा,आदित्य शुक्ल,अरविंद पाण्डेय,सुरेश गुप्ता,डाक्टर योगेश उपाध्याय,डाक्टर ओम प्रकाश त्रिपाठी,योगेंद्र निषाद,श्याम बाबू गुप्ता,राजेन्द्र अग्रवाल,रुद्र प्रसाद उपाध्याय,डाक्टर शिव पूजन वर्मा,विकास मोदनवाल,वीरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने