जागरूकता अभियान के तहत फाउंडेशन संस्था द्वारा बच्चों को दी गयी क्षय रोग से निजात की जानकारी,
उतरौला (बलरामपुर) एनटीईपी (राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम द्वारा मरीज को 500 रुपये प्रति माह दिये जाने की जानकारी दी गई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य माननीय प्रधानमंत्री के सपने 2025 तक टी. बी. को जड़ से खत्म करना है।
 रुदल प्रसाद इंटर कालेज इटईरामपुर में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब हैप्पी टू हेल्प फाउंडेशन संस्था द्वारा टी. बी. उन्मूलन जागरुकत अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय परिवार व अभिभावकों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।
 संस्था के बलरामपुर इकाई के अध्यक्ष शहजाद अहमद ने बताया कि आज फाउंडेशन द्वारा जनपद बलरामपुर में जन आन्दोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत, सार्वजनिक स्थानों व विद्यालयों में पहुंच कर सांप सीढ़ी जैसे उपकरण द्वारा टी. बी. (क्षयरोग) रोग के बचाव, लक्षण व उपचार आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।भारत सरकार क्षय रोग के मरीजों को नि:शुल्क दवा के साथ साथ प्रति माह 500 रूपये देती है। जिसकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। जिससे भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वास्थ्य संबंधी योजना का लाभ गरीबों को मिल सके। 
  इस अभियान के बारे में बताते हुए 
                 शहज़ाद अहमद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से लोगों को क्षय रोग के बारे में जानकारी न होने के चलते बीमारी को और गंभीर बना देते हैं। 
   इस मौके पर ताज मोहम्मद, उत्तम वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, अजय वर्मा, मो. इलियास, पप्पू गुप्ता, राम सुरेश आदि लोग उपस्थित रहे।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने