अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी ने अपने अभियानों और कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठकों के माध्यम से जिम्मेदार पदाधिकारियों से अब तक सम्पन्न कराए गए कार्यों और अभियानों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
      भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में आयोजित जिला पदाधिकारियों,मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी और मोर्चा प्रमुखों की बैठक और आत्म निर्भर भारत विषय पर जिला संगोष्ठी में संगठन द्वारा संचालित अभियानों और कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर उसके विषय में जानकारी प्राप्त करते हुए भाजपा जिला प्रभारी/भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के अभियानों और कार्यक्रमों को निचले स्तर पर पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हम सभी की है।जिले की दो दिवसीय दौरे पर आए जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही देश और समाज को समृद्धिशाली बनाने में दिन रात मेहनत कर कार्य कर रहे हैं।भाजपा कार्यकर्ता अपने आदर्श पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के महान दर्शन एकात्म मानववाद की परिकल्पना को जमीनी स्तर साकार कर रहा है। जिला प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं के माध्यम से आत्म निर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भारत ने कोरोना महामारी में उपयोगी पी पी ई किट,मास्क और सेनेटाइजर के लिए हमें दूसरे देश के ऊपर निर्भर थे आत्म निर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया था।आजादी से लेकर आज तक भारत में केवल 16 हजार वेंटिलेटर था।लेकिन प्रधान मंत्री जी के आत्म निर्भर भारत अभियान से कोरोना काल में एक वर्ष में 58 हजार वेंटिलेटर का निर्माण भारत में सम्भव हुआ।
     भाजपा जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने अपने जनपद दौरे के दूसरे दिन टांडा विधान सभा के सद्दरपुर मण्डल की बैठक पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के आवास पर लेते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आवाहन किया।
  बैठक और आत्म निर्भर भारत की जिला संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही देश की प्रगति के कारकों पर कार्य कर देश हित और समाज हित में समर्पित हो कर कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और भाजपा के कार्यों की वजह से आगामी विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे।
      बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी और संचालन जिला महा मंत्री अमरेन्द्र कांत सिंह ने किया।
   कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री/कार्यालय प्रभारी बाबा राम शब्द यादव ने आभार व्यक्त किया।
      बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर राणा रणधीर सिंह, सुमन पाण्डेय,रफत एजाज़,जिला महामंत्री अमरेन्द्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी,संजय सिंह,शिव पूजन राजभर,विनय पाण्डेय,पंकज वर्मा,शिव पूजन राजभर,मनीष मिश्र,शाश्वत मिश्रा,आकाश वर्मा,दीपक तिवारी,जावेद मलिक,अनंत राम मिश्र,रण विजय सिंह,गंगा मिश्रा,राजेन्द्र लाल श्रीवास्तव,जगन्नाथ गुप्ता, संदीप श्रीवास्तव,अरविन्द उपाध्याय,मीरा पाण्डेय,सुरेश गुप्ता,आदित्य शुक्ल,हरि नारायण मिश्र,भरत शुक्ला,डाक्टर आनन्द बहल,प्रकाश चंद्र शुक्ला,शशांक शेखर सिंह,सीताराम सिंह,कुलदीप सिंह,संजीव मिश्र,हरि दर्शन राजभर,महेन्द्र प्रताप वर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह सहित मण्डल अध्यक्ष और प्रभारी गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने