ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हर किसी को अपने आसपास पौधे लगाने चाहिए। यदि पौधे अधिक से अधिक लगाएंगे तो शहर अपने आप खूबसूरत लगेगा। ऑक्सीजन का स्तर भी बढ़ेगा। इसका लाभ सभी को मिलेगा। प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि विद्यालय परिसर ने प्रतिदिन पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। किसी खास व्यक्ति को अतिथि बना कर पौधे लगवाए जा रहे हैं। सम्मानित अतिथियों द्वारा लोगो को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए दूरों को भी प्रेरित किया जा रहा है पौधे लगाने के दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी ने कहा कि ज्वाला देवी सिविल लाइंस इस महानगर का प्रतिष्ठित विद्यालय है। यह संस्कारयुक्त अत्याधुनिक शिक्षा प्रदान करने के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करता है। कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि विद्याभारती के सभी स्कूल संस्कारयुक्त शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा चलाया जाने वाला यह पर्यावरण जनजागरूकता अभियान निश्चित ही सराहनीय प्रयास है। उन्होने उपस्थित लोगो से आग्रह किया की आप सभी लोग धरती को हरा-भरा बनाने की इस मुहिम में शामिल होकर अपने-2 क्षेत्र में लक्ष्य लेकर पौधरोपण कार्यक्रम को गति प्रदान करें विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने कहा कि मानव बिना ऑक्सीजन के जी नहीं सकता। यह ऑक्सीजन हमें शुद्ध और स्वच्छ हवा से ही प्राप्त होती है। ये शुद्ध हवा हमें वृक्षों के द्वारा ही प्राप्त होती है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार होते हैं। वृक्ष के बिना मानव जीवन का धरती पर कोई अस्तित्व ही नहीं हो सकता। वृक्ष ही हमारे देश की आर्थिक, सामाजिक, नैतिक तथा धार्मिक समृद्धि के मूल आधार है इसीलिए वन-सम्पदा की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। सूखे तथा बाढ़ जैसी समस्याओं पर भी वन संरक्षण तथा वृक्षारोपण द्वारा ही विजय प्राप्त की जा सकती है। इन्ही बातो को ध्यान में रखते हुये विद्यालय के द्वारा पर्यावरण जनजागरुकता अभियान का प्रारम्भ किया जा रहा है। इसके अंतर्गत 200 से 300 गाॅवों मेे वृक्षारोपण हेतु लोगो को जागरुक करना है और लोगो को यह समझाना है कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिये।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने