अंबेडकर नगर ÷ प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अधार स्तम्भ श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए सतत प्रयास रत रहे पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जनपद के मंडलों में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया।
        भारतीय जनता पार्टी जिला प्रभारी श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने भीटी और बेवाना मण्डल की श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के आधार पुरुष कल्याण सिंह जी के सतत प्रयास और संगठन के प्रति समर्पण तथा कार्य कर्ता भाव के कारण ही आज भाजपा प्रदेश में शिखर पर पहुंच सकी है।कल्याण सिंह जी द्वारा श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए समर्पित भाव से किए गए प्रयास से ही आज जन्म भूमि पर मन्दिर निर्माण की परिकल्पना साकार रूप की तरफ अग्रसर है।
      भाजपा जिला प्रभारी दद्दन मिश्र ने कहा कि भाजपा के विकास पुरुष कल्याण सिंह ने प्रदेश के विकास की गति को लेकर बहुत से कार्य किए हैं।कल्याण सिंह जी नेअपने मुख्य मंत्री के रूप में बिताए कार्यकाल में गरीब कल्याण के लिए कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाया था।उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण भाव को आत्मसात कर कार्य करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
        भाजपा जिला प्रभारी दद्दन मिश्र ने जनपद प्रवास के प्रथम दिन कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के कटेहरी मण्डल की बूथ संख्या 180 गोपालपुर के बूथ अध्यक्ष प्रदीप सिंह और भीटी मण्डल की बूथ संख्या 310 उंजीपारा बेरासपुर के बूथ अध्यक्ष राज देव उपाध्याय के बूथ का सत्यापन कार्य भी किया।बूथ सत्यापन करते हुए जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी हैं जिनके अतुलनीय योगदान और संगठन के प्रति समर्पण भाव से हर चुनौती का सामना कर हम विजय प्राप्त करते हैं।हमारे संगठन की मजबूती ही पार्टी की सफलता का आधार है।
           जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा मंडल अकबरपुर,जलालपुर,राजे सुलतानपुर,जहांगीर गंज,सोनगांव,नेवादा,भियांव, मालीपुर,कुर्की,बेवाना,कटेहरी, भीटी,खजुरी,श्रवण क्षेत्र,हंसवर आदि मंडलों में सम्पन्न हुआ।
        श्रद्धांजलि सभाओं में प्रमुख रूप से पूर्वमंत्री धर्म राज मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, चन्द्र प्रकाश वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,जिला मंत्री दीपक तिवारी, संजय सिंह,विनय पाण्डेय,  मण्डल अध्यक्ष रणंजय सिंह रवि,अमित गिरि,महेन्द्र प्रताप वर्मा,सुनील गुप्ता,हरि दर्शन राजभर,अशोक चौधरी,रवि सिंह चौहान,अमरजीत मौर्य,कुलदीप सिंह,महामंत्री गंगा प्रसाद वर्मा, श्याम लाल मौर्य,शिव कुमार सोनी,रमेश यादव,रानेश पाण्डेय,सीताराम सिंह,राहुल देव शर्मा,गोपाल कसौधन,राहुल पाण्डेय,सत्यवर्धन पाण्डेय,डाक्टर संजय सिंह,बेचन पाण्डेय,अरविंद उपाध्याय,अरविन्द सिंह डिंपू,विपिन पाण्डेय,प्रसून पण्डित,शिवम आर्या,कुलदीप अग्रहरि,नीरज त्रिपाठी,अनिल यादव,श्रीकान्त कन्नौजिया,अंगद उपाध्याय,राजकुमार सिंह,भंवर नाथ विश्वकर्मा,ज्ञान कुमार मोदनवाल,सुधांशु त्रिपाठी,सुभाष तिवारी,राजमणि सिंह,अभिमन्यु अग्रहरि,सोनू अग्रहरि,श्याम लाल मौर्य,जालिम सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने