*आई पी एल चीनी मिल के प्रबंधक ने किसानों को सुझाये फसल उत्पादन बढ़ाने के उपाय*

जनपद बहराइच।।आई पी एल चीनी मिल जरवल रोड बहराइच के प्रबन्धक अरून कुमार भाटी ने कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन टी. एस. राना ने किया। अरूण कुमार भाटी ने कार्यक्रम में शामिल किसानों को सम्बोधित करते हुए सभी किसान भाइयों को अपनी फसल उत्पादन तकनीक को विकसित करने के लिए संपूर्ण जानकारी दी। प्रबंधक भाटी ने कहा की तकनीकी जानकारी सभी किसान भाइयों को होनी चाहिए। जिससे वे अपनी फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन कर सके।प्रबंधक भाटी ने बताया कि किसान भाइयों को जो भी जानकारी चाहिए तो वे हमारे आई पी एल चीनी मिल में आयें उन्हें अधिक से अधिक जानकारी देने की कोशिश की जाएगी।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने भाग लिया प्रतियोगिता में विजेता किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वाले सत्यनाम यादव ,विश्राम सिंह यादव, रामवृक्ष यादव आदि लोगों को मिला। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान रामसरन यादव रेवंढा के यहां सम्पन्न हुआ।


हिंदी संवाद न्यूज़ बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने