मथुरा,राजकुमार गुप्ता ||©गोवर्धन क्षेत्र के अडींग निवासी जयवीर यादव को प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव व राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव जी के निर्देशन से प्रदेशाध्यक्ष दिनेश सिंह जी मथुरा जिलाध्यक्ष सेनापति कुंतल जी की संस्तुति से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से मथुरा का छात्रसभा जिलाध्यक्ष बनाया गया।
प्रसपा की छात्रसभा कार्यकारिणी ने निर्णय लेते हुए समाज सेवा में अग्रणी और काफी मेहनती कार्यकर्ता जयवीर यादव को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री यादव को कार्यालय प्रभारी अरविंद यादव, युवजन सभा प्रदेशाध्यक्ष विजय यादव, शेरा यादव जी, आशीष जी, कुलदीप जी, सुनिधी जी, सत्यवेन्द्र जी, करणसिंह जी, भुवनेश सोनी जी आदि लोगों ने जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने