आयुक्त ने किया 132/33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र कैसरगंज का निरीक्षण 
बहराइच 18 अगस्त। आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा एस.वी.एस. रंगाराव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज के निरीक्षण के उपरान्त तहसील कैसरगंज में मा. मुख्यमंत्री जी की घोषणा के तहत उ.प्र. पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड अन्तर्गत रू. 69.75 करोड़ की लागत से निर्मित 132/33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधि.अभि. ट्रांसमिशन फैय्याज़ शब्बर से केन्द्र के संचालन तथा विद्युत आपूर्ति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। अधि.अभि. ट्रांसमिशन श्री़ शब्बर ने आयुक्त को बताया कि विद्युत उप केन्द्र के निर्माण से तहसील कैसरगंज अन्तर्गत लगभग 1.5 लाख की आबादी आच्छादित हो रही है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज जय प्रकाश त्रिपाठी, अधि.अभि. विद्युत कैसरगंज सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
                         

हिंदी संवाद न्यूज बहराइच।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने