आगरा,राजकुमार गुप्ता। हमारी समृद्ध संस्कृति व परम्परा में पेड़-पौधों को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को अत्यन्त पूजनीय माना जाता है। जल और भूमि के संरक्षण सहित पशु-पक्षियों, वन्यजीवों और यहां तक की मानव जीवन को भी पेड़ों से सुरक्षा मिलती हैं। वृक्ष औषधीय गुणों का भण्डार होने के साथ-साथ मानव सेहत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष के आसपास रहने से जीवन में मानसिक संतुलन और संतुष्टि मिलती है। इस लिए पेड़ लगाएं और बच्चों को भी प्रेरित करें।
इस महत्वपूर्ण विचार के साथ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पौधारोपण के अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज मुझे ऐतिहासिक ताज नगरी के पास वृक्षारोपण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
पेड़ सांस्कृतिक दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है। पर्यटन की दृष्टि से भी यहां का वातावरण बहुत मनोरम है। प्रकृति के उपकारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। महामारी कोविड-19 का संक्रमण इंसान द्वारा प्रकृति से की गई छेड़छाड़ का ही नतीजा है। पूरे विश्व में कोरोना संक्रमण से मानव जीवन पूरी तरह प्रभावित रहा है। ऑक्सीजन की कमी के लिए हमने वृक्ष के महत्व को जाना। हॉस्पिटल में ऑक्सीजन के लिए जाते थे। तभी सभी को पता चला कि ऑक्सीजन कहां से आता है। इसलिये प्राकृतिक संसाधनों का हमें उतना ही उपयोग करना चाहिए जितना आवश्यक हो, ज्यादा दोहन या प्रकृति के साथ ज्यादा छेड़छाड़ विनाश का कारण बनती है। हमारी मौजूदा पीढ़ी का यह दायित्व है कि वह भावी पीढ़ी के लिए एक समृद्ध एवं सुदृढ़ प्राकृतिक संपदा को सुरक्षित रखने का प्रयास करे। हम अपने पूर्वजों द्वारा लगाए पेड़ों का लाभ ले रहे हैं और यदि आज की पीढ़ी ने पौधे नहीं रोपे तो हमारी आने वाली पीढ़ी हमें माफ नहीं करेगी। पीपल का वृक्ष 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। इस लिए पेड़ लगाएं और लोगों को भी प्रेरित करें। हमारी समृद्ध संस्कृति व परम्परा में पेड़-पौधों को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों को अत्यन्त पूजनीय माना जाता है। पीपल वनस्पति जगत में सर्वश्रेष्ठ है। नीम, आंवला, बरगद आदि वृक्ष औषधीय गुणों का भण्डार होने के साथ-साथ मानव सेहत को बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री सिंह ने अपने परिवार के साथ पौधरोपण करते हुए बताया कि वृक्ष के आसपास रहने से जीवन में मानसिक संतुलन और संतुष्टि मिलती है। इस लिए पेड़ लगाएं और बच्चों को भी प्रेरित करें। पेड़ों के सभी गुणों को ध्यान में रखते हुए पौधारोपण में ऐसी वृक्ष प्रजातियों का चयन किया जाना चाहिए जो विकसित होने पर अपनी सघन छाया, औषधीय गुणों और फल-फूलों से मानवता की सहायक साबित हों। अच्छी और देसी प्रजातियों के पौधों के रोपण के साथ तेजी से बढ़ने वाली प्रजातियों का रोपण किया जाना चाहिए। इससे जल और भूमि के संरक्षण सहित पशु-पक्षियों, वन्यजीवों और यहां तक की मानव जीवन को भी सुरक्षा मिलेगी। आज के विकसित व आधुनिक युग में हमें स्वीकार करना चाहिये कि इस धरती पर सिर्फ हमारा ही अधिकार नहीं है,अपितु इसके विभिन्न भागों में विद्यमान करोड़ों प्रजातियों का भी इस पर उतना ही अधिकार है जितना हमारा। धरती पर मानव जीवन के स्वास्थ्य, प्रतिरोधक क्षमता एवं जीवन बनाये व बचाये रखने में जैव विविधता की महत्वपूर्ण भूमिका है। नदियों सहित समस्त वेटलैंड्स भू व जल का मिलन स्थल होने के कारण जैव विविधता की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण है। इस लिए पेड़ लगाएं और लोगों को भी प्रेरित करें।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know