अयोध्या ....
फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी.आज नामांकन की जांच होगी..
फैजाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन रविवार को एकमात्र प्रत्याशी ज्ञानेश चंद पांडेय ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच प्रात: 10 बजे से सायं चार बजे तक होगी। नाम वापसी मंगलवार को होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ होने लगेगी।
चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार चौबे व इंद्रप्रताप सिंह उर्फ लल्ला हैं। उपाध्यक्ष पद पर सैयद आफताब अहमद, देवकीनंदन त्रिपाठी, मनोज कुमार श्रीवास्तव, राजीव पांडेय रामकुमार यादव व सुरेंद्र कुमार सिंह हैं। महामंत्री पद पर शैलेंद्र कुमार जायसवाल, सूर्यनारायण सिंह, ज्ञानेशचंद पांडेय, लालजी गुप्त, कृष्णकुमार वर्मा, विनोद कुमार सिंह, विपिन मिश्र, महेंद्र कुमार दुबे व राजेश कुमार पांडेय प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पर के लिए हरि प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार सिंह व वीरेंद्र कुमार मिश्र हैं। संयुक्त मंत्री प्रथम पद पर सूर्यलाल, कंचन दुबे व राजेश कुमार तिवारी हैं। संयुक्त मंत्री द्वितीय पद के लिए सुरेंद्र कुमार पांडेय, जयप्रकाश पाल, रामकेवल मौर्य, विनोद कुमार श्रीवास्तव व दिनेश कुमार उपाध्याय हैं। कार्यकारिणी ए पद पर कृष्णकुमार चतुर्वेदी, हरिनाथ सिंह, आत्मजीत यादव व संतोष कुमार मिश्र प्रत्याशी हैं। कार्यकारिणी बी पद पर महेश कुमार श्रीवास्तव, विनय प्रताप तिवारी व विनय कुमार सिंह नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। कार्यकारिणी सी पद पर संदीप कुमार तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, विष्णु प्रकाश श्रीवास्तव व उपेंद्र कुमार मिश्र मैदान में हैं।------++++संतोष कुमार श्रीवास्तव, अयोध्या विधानसभा रिपोर्टर++
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know